बस्तर संभाग में अगले 2 दिन बादल छाए रहेगे: बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के बढ़ी नमी, अंबिकापुर में सबसे ठंडा, रात का पारा पहुंचा 13.4 डिग्री

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में नमी की वजह से हल्के बादल रहने की संभावना है। वही 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नही है। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। दिन-रात का तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहेग.

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी आने लगी है। इसका असर बस्तर के कुछ हिस्सों में रहने के कारण रात का तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि राजधानी रायपुर में इसका असर नहीं होगा।

सोमवार को प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।ऐसा रहा मौसम सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दंतेवाड़ा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।वही रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। वही जगदलपुर में 17.5 डिग्री, दुर्ग में 18.6 डिग्री, बिलासपुर में 19.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।8 जिलों में 18डिग्री से कम रहा रात का तापमान सोमवार को प्रदेश के सिर्फ 9 जिलों में ही रात का तापमान 18 डिग्री से कम रहा।

बलरामपुर में 14.6 डिग्री, वहीं सरगुजा में 13.4 डिग्री, कोरिया में 16.5 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 14.8 डिग्री, कोरबा 17.5 डिग्री, नारायणपुर में 14.2 डिग्री, बस्तर में 17.5 डिग्री, दंतेवाड़ा में 17.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।आउटर में लगने लगी ठंड रायपुर समेत कई इलाकों में आउटर इलाकों में रात और सुबह के समय हल्की ठंड लगने लगी है।

इसी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गुलाबी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सरगुजा संभाग और उससे आस पास के जिलों में रात का पारा 13 डिग्री से 16 डिग्री के बीच है ।सोमवार को प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।10 से ज्यादा जिलों में 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा नवंबर के महीने में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है। सोमवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में 30 डिग्री के पार तापमान रिकॉर्ड किया गया। दंतेवाड़ा में 32.6 डिग्री, बीजापुर 31.1 डिग्री, बस्तर 31.4 डिग्री, कांकेर 30.6 डिग्री, बालोद 31.5 डिग्री, राजनांदगांव 31 डिग्री, बिलासपुर 31.2 डिग्री ,कोरबा 31.6 डिग्री, मुंगेली 31.1 डिग्री, रायपुर 32.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।15 नवंबर के बाद आएगी ठंडमौसम विज्ञानियों का कहना है कि तीन दिन बाद यानी 15 नवंबर के आसपास ही रात के तापमान में थोड़ी कमी आने से ठंड महसूस होगी।

फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा। प्रदेश के वातावरण में थोड़ी ज्यादा नमी है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी नहीं आ रही है।

Share This Article