कुख्यात बदमाश की पुलिस पर फायरिंग की कोशिश: बंदूक लॉक होने से नही चली गोली, पैरोल में जेल से आकर हो गया था फरार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोपी की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।राजधानी रायपुर में एक कुख्यात बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की है। बदमाश की बंदूक लॉक होने की वजह से बुलेट फायर नहीं हो पाई। इस बीच पुलिस के साथ झड़प होने के बाद बदमाश को काबू कर लिया गया।

ये बदमाश हत्या के मामले में जेल में बंद था। कुछ दिन पहले.ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थाना के स्टॉफ को सोमवार की रात 12:30-1 बजे के करीब खुफिया इनपुट मिला।

पता चला कि राजा बैझाड़ नाम का बदमाश मोतीनगर के एक घर पर छिपा हुआ है। वह पैरोल से फरार था और पुलिस उसे खोज रही थी। इसके बाद टिकरापारा थाना प्रभारी के साथ 5 लोगों की टीम लोकेशन पर पहुंची। पुलिस कर्मी बदमाश को हाथ और पैरों से पकड़ कर गाड़ी में ले जा रहे हैं।घर की दीवाल फांदकर घुसे पुलिस कर्मी राजा बैजाड़ का एक घर में छिपने का इनपुट मिला था। पुलिसकर्मी घेराबंदी के लिए घर की दीवार को फांदकर अंदर घुसे।

अंदर घुसने की राजा को भनक लग गई। उसने अपने पास रखी बंदूक को पुलिस वालों पर तान दिया। तभी पीछे तरफ से घुसे अन्य पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया।नही हो पाया फायरबताया जा रहा है कि आरोपी ने बंदूक से फायरिंग की कोशिश की। लेकिन, वह लॉक होने की वजह से फायरिंग नही हो पाया। इस दौरान आरोपी की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। जिससे एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के हाथ और शरीर में कुछ जगह चोंटे आई है। हालांकि 10-15 मिनट बाद बदमाश को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी बदमाश को हाथ और पैरों से पकड़ कर गाड़ी में ले जा रहे हैं। इस पूरी घटना का फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

Share This Article