कल बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे खाद्य मंत्री भगत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत शनिवार 26 दिसम्बर को बिलासपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री भगत सबेरे 10.30 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 12.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। श्री भगत 12.45 बजे बिलासपुर से करगी रोड कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां पहुंचकर स्थानीय लोकार्पण उद्घाटन एवं अग्रहरी समाज के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 4.10 बजे कृषक कुटीर करगी रोड से प्रस्थान कर बिलासपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता विश्राम गृह भवन का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री भगत शाम 6.15 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Share This Article