कोरबा एक उम्रदराज महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर उसका शव लटका पाया गया।

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा। एक उम्रदराज महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आम के पेड़ पर उसका शव लटका पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में मर्ग कायम किया गया है। मामला खुदकुशी का है या इसके पीछे और कारण हो सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसका खुलासा हो सकेगा।

बलराम मौर्या के घर के पीछे लगे आम के पेड़ पर जिस महिला को मृत स्थिति में पाया गया, उसकी पहचान 65 वर्षीय सुभद्रा बाई के रूप में की गई है। दीपका थाना प्रभारी हरिश टोंडेकर ने बताया कि महिला यहां अकेले रहती थी। बगीचों में पानी देने सहित अन्य सामान्य कार्यों से उसका वास्ता था। इसके जरिये उसकी जीविका चल रही थी। उसके अन्य परिजन बाहर रहते है। आज सुबह कृष्णा नगर क्षेत्र से सूचना मिली की सुभद्रा की मौत हो गई है। इस पर संज्ञान लिया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मुआयना किया। वहां मौर्या के घर के पिछवाड़े बाउंड्रीवाल से लगे आम पेड़ के सहारे महिला लटकी हुई पायी गई। खबर होने पर आसपास के लोग यहां पहुंच गए। महिला चंूकि स्थानीय थी इसलिए पहचान में समस्या नहीं हुई। टीआई ने बताया कि मामले में प्राथमिक कार्रवाई की गई है। उसके परिजनों को इस संबंध में अवगत कराया गया है। प्राथमिक दृष्टि में माना जा रहा है कि मामला खुदकुशी का हो सकता है लेकिन वास्तविकता अगली जांच में स्पष्ट हो सकेगी

Share This Article