आरा मिल में लगी आग: लाखों की लकड़ियां जलकर खाक, पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर चांपा में आरा मिल में आग लगने से लाखों की लकड़ियां जलकर खाक हो गई। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है, जानकारी के मुताबिक आनन्द आरा मिल परिसर से अचानक धुआं उठते देख लोगों को आग लगने की आशंका हुई।

इसके बाद मौके पर जांजगीर,NTPC, KSK और मड़वा पवार प्लांट से चार दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। हालांकि कि तब तक आग काफी फैल चुकी थी। मिल का दरवाजा JCB से तोड़ने के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया । इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।दमकल की टीम को आग बुझाने में पांच घंटे लग गए।

Share This Article