लिपिक प्रदीप की खुदकुशी के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग, ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने मंगलवार को दुर्ग में रैली निकालकर अपर कलेक्टर अरविंद कुमार एक्का को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें ब्राह्मण समाज ने रायपुर कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में पदस्थ लिपिक प्रदीप उपाध्याय के आत्महत्या के दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने और उन्हें निलंबित करने, एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच कराने की मांग की।

समाज के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा है कि मृतक प्रदीप के सुसाइड नोट में तीन अधिकारियों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इन अफसरों ने ब्राह्मण समाज के लिए अपमानजनक और जाति सूचक असंवैधानिक भाषा का प्रयोग कर मृतक को प्रताड़ित किया गया। नेताओं से झूठी शिकायत कराई गई। इसे लेकर मृतक प्रदीप ने उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की प्रताड़ना जारी रही।

अंततः उसने आत्म हत्या जैसा कठोर कदम मजबूर होकर उठाया। इस घटना से सर्व ब्राह्मण समाज, सभी धर्म, जाति के अधिकारी-कर्मचारियों में आक्रोश है। अंत में समाज के लोगों ने मृतक प्रदीप उपाध्याय को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।प्रदर्शन के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रभुनाथ मिश्रा, ज्योति शर्मा, लक्ष्मी नारायण विश्वा, राकेश शुक्ला, श्रीकांत, नागेंद्र पांडे, अजय शर्मा सहित सरयुपारीण ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, छग सरयुपारीण ब्राह्मण समाज, राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज, पंजाबी ब्राह्मण समाज, उत्कल ब्राह्मण समाज, तेलुगु ब्राह्मण समाज, मैथिल ब्राह्मण समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज, सारस्वत ब्राह्मण समाज, जिझौतिया ब्राह्मण समाज सहित समाज के सभी विंग के लोग शामिल हुए।

Share This Article