दिवाली की रात फांसी पर लटकी मिली पत्नी की लाश: बिलासपुर में घरवाले गए थे गम्मत नाचा देखने, लौटकर आए तो मृत मिली महिला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में दीपावली त्योहार के दिन महिला की लाश घर के म्यार पर फंदे पर लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि पति और अपने बच्चे के साथ गम्मत नाचा देखने गए थे। वहीं, महिला रात में लक्ष्मी माता की पूजा-पाठ करने के बाद सो गई थी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का.पुलिस को शक है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल, सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पचपेड़ी थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने बताया कि ग्राम जोंधरा निवासी जनकराम केंवट (50) पेशे से किसान है। उसकी पत्नी लक्ष्मी बाई (45) गृहणी थी। बीते गुरुवार की रात जनकराम और परिवार के सदस्यों ने दीपावली पर्व पर नरक चर्तुदशी के दौरान माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की, जिसके बाद खाना खाकर जनक अपने बच्चों को लेकर ग्राम बहतरात में गम्मत नाचा देखने चला गया।घर में सो रही थी बेटी, उठी तब फंदे पर लटक रही थी मां बताया जा रहा है कि इस दौरान घर में जनकराम की 16 साल की बेटी घर पर अपनी मां के साथ सो रही थी।

देर रात करीब 2 बजे उसकी नींद खुली, तब उसकी मां बिस्तर पर नहीं थी। वह बाहर निकली, तो उसकी मां बरामदे में म्यार पर फंदे पर लटक रही थी। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद देर रात जनकराम भी घर पहुंच गया।दूसरे दिन सुबह पहुंची पुलिस, सुसाइड का कारण पता नहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Share This Article