त्योंहारी सीजन में ट्रैफिक संभालने स्मार्ट प्लान तैयार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनतेरस, दिवाली को देखते शहर के अंदर ही कई रूट डायवर्ट, बनाए गए 4 पार्किंग जोन

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।धनतेरस और दिवाली पर्व को लेकर ट्रैफिक संभालने के लिए यातायात पुलिस ने एक स्मार्ट प्लान तैयार किया है। इसमें भीड़-भाड़ वाले इलाके में छोटी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। साथ ही शहर के अंदर ही कई रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।

वहीं जगह-जगह ट्रै.यातायात पुलिस ने शहर में कुल चार अस्थाई पार्किंग और बाजार के चार प्रमुख मार्ग को नो व्हीकल जोन बनाया है। इनमें हाता ग्राउंड, बस्तर हाई स्कूल, पुराना कोर्ट समेत प्रतापगंज पारा में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां अपनी वाहनें पार्क कर लोग बाजार जा सकते हैं।गोल बाजार की सड़क।सभी तरह की वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधसंजय बाजार, पैलेस रोड, गोल बाजार, मेन रोड सहित सिरहासार इलाके में सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

इन मार्गों पर सुबह 9 बजे से प्रतिबंध लागू हो जाएगा जो रात 10 बजे रहेगा।इनके लिए होगी यह सुविधाधरमपुरा और नए बस स्टैंड की तरफ से आने वाली वाहनों की पार्किंग बस्तर हाई स्कूल में होगी। चांदनी चौक की ओर से मेन रोड आने वाले वाहनों के लिए प्रतापगंज पारा और सिरहासार, गोल बाजार जाने वाले लोगों की वाहनों के लिए पुराना कोर्ट परिसर को पार्किंग स्थल बनाया गया है।

संजय बाजार सड़क।यह भी जानिएधरमपुरा से नगरनार की ओर जाने वाले वाहन संजय बाजार चौराहे से चांदनी चौक, कुम्हारपारा चौक होते हुए जा सकेंगे। नगरनार से आने वाले वाहन भी इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। लालबाग से धरमपुरा की ओर जाने वाले वाहन SBI चौक, चांदनी चौक से संजय बाजार चौक होते हुए जा सकेंगे। वहीं गीदम मार्ग से शहर में आने वाले वाहन भी वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करेंगे।

Share This Article