सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन टला: 232 करोड़ की लागत से बने अस्पताल का PM करने वाले थे वर्चुअल उद्घाटन

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अस्पताल का काम पूरा हो चुका है।बस्तर के डिमरापाल में मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने 10 मंजिला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। कवायद लगाई जा रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 अक्टूबर को वर्चुअल माध्यम से इस अस्पताल का उद्घाटन कर सकते हैं।

हालांकि, जारी कार्यक्रम.बस्तर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन टल गया है। अब बस्तर के लोगों को इस हॉस्पिटल की सुविधा का लाभ लेने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल का काम लगभग पूरा हो चुका है। यहां मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई जा रही थी। 29 अक्टूबर को उद्घाटन करने को लेकर तैयारियां भी थी। लेकिन अब अगली तारीख का इंतजार है।247 बेड का है अस्पताल यह अस्पताल करीब 247 बेड का है।

हालांकि, इस नए अस्पताल के लिए अब तक स्टाफ की नई भर्ती नहीं हो पाई है। शुरुआत में मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ही यहां सेवा देंगे। खास बात है कि इस नए हॉस्पिटल में न्यूरो, लिवर और हार्ट की बीमारियों का इलाज होगा। इसके लिए जल्द ही यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।

232 करोड़ का है प्रोजेक्टइस अस्पताल का कुल प्रोजेक्ट 232 करोड़ 73 लाख रुपए का है। इसमें राज्य सरकार 40 प्रतिशत और केंद्र सरकार की तरफ से 60 प्रतिशत पैसे खर्च किए जा रहे हैं। इसमें 10 मंजिला इमारत बनाने में 111 करोड़ से ज्यादा और अस्पताल में लगने वाली आधुनिक मशीनों के लिए 100 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

साथ ही डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, टेक्नीशियन, गार्ड समेत अन्य पदों पर भर्ती भी होगी। इस अस्पताल के संचालन के लिए डॉ टीकू सिन्हा को अधीक्षक नियुक्त किया गया है।निर्माण में लगा 5 साल से ज्यादा का वक्त10 मंजिला इमारत बनने में करीब 5 साल से ज्यादा का वक्त लग गया।

वहीं पिछली कांग्रेस की सरकार में भी अस्पताल का काम जल्द पूरा करवाने के लिए अफसरों को फटकार लगाई गई थी। वहीं अब भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भी कुछ दिन पहले अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने भी काम जल्द पूरा करने अफसरों से कहा था।

Share This Article