2 बच्चों के साथ मां ने पीया जहर: देवरानी से झगड़े के बाद आत्महत्या की कोशिश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालोद -छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक मां ने अपने दो बच्चों जहर पिला दिया, फिर खुद भी जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। तीनों को अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला और बच्चों की हालत को देखते हुए राजनांदगांव रेफर कर दिया गया, जहां से अब उन्हे.बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने बच्चों के साथ सुसाइड करने की कोशिश की। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव का है।महिला और बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, तीनों को रायपुर एम्स रेफर किया जा रहा है।गुस्से में बच्चों को भी पिलाया जहर जानकारी के मुताबिक घर में बच्चों की लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई।

गुस्से में जेठानी डुमेंश्वरी साहू ने कीटनाशक खरीदकर लाई, फिर अपने बच्चे हिमांसी (04) और जागेन्द्र (07) को कीटनाशक दवाई पिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी कीटनाशक पी लिया।महिला और बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया था।देवरानी-जेठानी के बीच हुई थी लड़ाई गांव के सरपंच संजय साहू ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण घटना हुई है। बच्चों को लेकर हुए विवाद की वजह से देवरानी-जेठानी के बीच लड़ाई हुई थी। देवरानी के भी दो बच्चे हैं। दोनों के पति खेती किसानी और रोजी मजदूरी का काम करते हैं।मामला पुलिस थाना अर्जुन्दा का है।

स्थिति सामान्य होने के बाद करेंगे आगे की जांचअर्जुंदा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह कंवर ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। बच्चों और मां की स्थिति सामान्य होने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा

Share This Article