तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर: हादसे में एक महिला ने गंवाई जान, दो घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खैरागढ़ में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक और बच्ची गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक से छुईंखदान जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक रास्ते में अचानक आई भैंस से टकरा गई।

इस ठोकर से बाइक की बैक सीट पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। और इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस भयावह हादसे में महिला के शरीर के चिथड़े उड़ गए।मौके पर मौजूद लोगों लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सहायता के लिए बुलाया। जिसके बाद घायल युवक और बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए छुईंखदान अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान ओटे बंध निवासी के रूप में की गई है। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खैरागढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के चलते इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं।

Share This Article