आरक्षक ने विधवा महिला के साथ किया दुष्कर्म: पीड़िता ने एसडीओपी से की थी शिकायत, जांच के बाद आरक्षक पर एफआईआर दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी का झांसा देकर आरोपी ने किया विधवा महिला के साथ दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक आरक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने अपरार्ध दर्ज कर लिया है।

घटना भुपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में विधवा महिला बार बार शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देता। बाद में उससे बातचीत बंद कर दिया। जिसके बाद महिला मामले को समझ गई और इसकी लिखित शिकायत करीब सप्ताह भर पहले खरसिया एसडीओपी के पास की। मामले में जांच किया गया और जांच को सही पाया गया। ऐसे में आरोपी विजय के खिलाफ पीड़िता की रिपोर्ट पर भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

आरक्षक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में करीब साल भर से पदस्थ था । पीड़िता के पति की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी और वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। आरक्षक विजय भी शादी शुदा था और उसकी भी दो बेटी है। भूपदेवपुर थाना आरक्षक विजय कुमार पटेल करीब साल भर से पदस्थ था। इसी दौरान उसका जान पहचान विधवा महिला से हुआ और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही इस संबंध में भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम धु्रव ने बताया कि आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध थाना में दर्ज किया गया और मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article