दाबेली के पैसे के विवाद में दुकानदार ने गला रेता

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

गौरेला में ऑटो ड्राइवर ग्राहक पर हमला, सिर और गर्दन पर आई चोटें

जीपीएम जिले के गौरेला में दाबेली के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गला रेत दी गई। इससे वो बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल, मामला गौरेला के कमानिया गेट के पास का है, जहां गौरेला के मिश्री देवी स्कूल के पास निवासी ऑटो चालक कान्हा नामदेव का दाबेली बेचने वाले युवक गिरधारी सोनी के साथ विवाद हो गया।

रात में दाबेली के पैसे को लेकर हुए मामूली विवाद में उसने प्याज काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।घायल युवक के भाई अनिल नामदेव ने बताया कि, हमले के दौरान वहां मौजूद लोग उसे नहीं बचाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article