सोशल मीडिया में हुई दोस्ती नशीला पदार्थ पिला कर युवक ने किया रेप

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अश्लील वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी मामला हुआ दर्ज

22-सितंबर,2020

कोरबा-(सवितर्क न्यूज़) मोबाइल से युवती-युवती में फ्रेंडशिप हुई, फिर युवक उसे मिलने बुलाया, और पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाया, और बेहोशी के हालत में उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। युवती ने जब उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने एडिटेड अश्लील फोटो पीड़िता की परिजनों को भेज दी। घटना कोरबी चौकी क्षेत्र की है। मामले की शिकायत पर आरोपी की खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरिया जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय युवती के साथ करीब दो वर्ष पूर्व कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के युवक रामकुमार प्रधान ने पहचान बढ़ाई। खुद को कटघोरा का निवासी बताकर कटघोरा घूमने के लिए युवती को बुलाया। उसे बहला-फुसलाकर अपने चाचा के घर ग्राम पोड़ीखुर्द ले गया। जहाँ पीने के पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाने से युवती बेहोश हो गई और बेहोश हालत में रामकुमार ने बलात्कार किया। इसी दौरान इस पूरे दुष्कृत्य का वीडियो बना लिया और बाद में यह वीडियो वायरल करने की धमकी दे-देकर युवती को अपने पास बुलाकर बार-बार बलात्कार करता रहा। लोक-लाज के भय से युवती खामोश रही, रामकुमार की शर्मनाक हरकत यहीं नहीं थमी बल्कि उसने युवती का मोबाइल हैक कर उसके रिश्तेदारों के नंबर हासिल कर अश्लील फोटो में युवती का चेहरा एडिट कर भेजने लगा। रामकुमार युवती को धमकी भी देता रहा, कि अभी रिश्तेदारों को ही फोटो भेजा है, अगर मेरे पास नहीं आई तो फोटो व वीडियो इंटरनेट में डालकर वायरल कर देगा और जान से मार डालेगा। दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस पूरे कृत्य के लिए रामकुमार ने उपयोग किया। युवती की लिखित शिकायत पर प्रारंभिक विवेचना उपरांत आरोपी रामकुमार प्रधान के विरुद्ध धारा 376 (2) (द), 328, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article