रायगढ़ में ट्रेलर ने बाईक चालक को मारी टक्कर युवक की मौत,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैलूंगा रोड पर हुआ हादसा, काम करके घर लौट रहा था बाईक चालक

लैलूंगा से काम करके घर लौट रहा था बाईक चालक तभी ट्रेलर चालक ने मारी ठोकरछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा में एक ट्रेलर के चालक ने बाईक सवार को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक र.शनिवार की रात लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई घटनालोगों की भीड़ हुई इक्ट्ठा घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो काफी संख्या में लोग यहां पहुंच गए और मामले की सूचना लैलूंगा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया।

जहां पीएम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।आरोपी चालक हुआ फरार घटना के संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक फरार हो गया है। उसके बारे में पतासाजी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना रूडूकेला रोड पर क्रेशर के पास घटित हुआ है। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Share This Article