मिलावट खोरी रोकने खाद्य विभाग का एक्शन: दुकानों से लिए गए 87 सैंपल, 7 दुकानदारों को नोटिस जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलौदाबाजार जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए दुकानों का निरीक्षण कर रहा है। किराना दुकानों और होटलों का निरीक्षण कर अवमानक खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश वर्मा एवं टीम ने विकासखंड सिमगा के ग्राम लिमतरा हाइवे पर 14 होटल, ढाबा रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों से चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से 87 खाद्य पदार्थों का जांच किया। जिसमें से 6 सैंपल अवमानक मिले।इन्हें मिला नोटिस7 को नोटिस जारी किया गया है।

जिसमें नाज ढाबा, ताज ढाबा, रॉयल फैमिली ढाबा, मान ढाबा, न्यू रॉयल ढाबा, लिमतरा में मिलन स्वीट्स, गोस्वामी स्वीट, आनंद फैमिली रेस्टोरेंट, मनीष बेकरी और स्वीट्स में कार्रवाई की गई है।किसन किराना में 3 किलो ग्राम खराब फूटू मटर, मनीष बेकरी एवं स्वीट्स में 3 किलो ग्राम मगज लड्डू अमानक रंग, गोस्वामी होटल में 1 किलोग्राम बेसन लड्डू को मौके पर ही नष्ट किया गया है। साथ ही आनंद फैमिली रेस्टोरेंट से दम बिरयानी और पनीर के 2 नमूना, मिलन होटल से कुल 5 नमूना राज्य कार्यालय में भेजा गया है।

Share This Article