कैसे साथ आए चंद्रबाबू और पवन कल्याण, NDA में कैसे हुई वापसी? CM नायडू ने किया खुलासा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए में वापसी पर किया खुलासा।

आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जन सेना और भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफा जीत हासिल की थी। चुनाव से पहले टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण एक साथ आए थे। इसके बाद भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA में भी टीडीपी की वापसी हुई।

अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बात की है। उन्होंने बताया है कि ये सब कैसे मुमकिन हुआ है।

TDP ने राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका अदा की- सीएम नायडू

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को टीडीपी के सांसदों, विधायकों और विधानपार्षदों की बैठक को संबोधित किया। नायडू ने इस दौरान कहा कि तेलुगु देशम पार्टी क्षेत्रीय दल है इसके बावजूद भी पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति और केंद्र में सरकार के गठन में अहम भूमिका अदा की है। नायडू ने कहा कि हम पहले केंद्रीय भूमिका में थे और हमने राष्ट्रीय मोर्चा और संयुक्त मोर्चा का गठन किया और केंद्र में सरकार बनाने में योगदान दिया। चंद्रबाबू नायडू ने बैठक में ये भी कहा कि टीडीपी ने बिना किसी पद की लालसा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार 6 साल तक समर्थन दिया था।

कैसे साथ आए टीडीपी, भाजपा और जन सेना?

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले टीडीपी के साथ गठबंधन के लिए नायडू से संपर्क किया था। सीएम नायडू ने कहा कि पवन कल्याण ये नहीं चाहते थे कि चुनाव में वोट विपक्षी दलों में बंट जाए। नायडू ने बताया कि आगे चलकर भाजपा ने टीडीपी से संपर्क कर उनसे एनडीए में शामिल होने का अनुरोध किया।

आंध्र प्रदेश पर 10.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज- नायडू

बैठक में सीएम नायडू ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर भी निशाना साधा। नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश पर 10.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दी गई मदद के कारण आंध्र प्रदेश इस परिस्थिति से निपटने में सक्षम है, नहीं तो ये स्थिति और खराब हो सकती थी। नायडू ने आगे ये भी बताया कि पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में एनडीए की बैठक में 5 घंटे तक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव के लिए तैयार है।

Share This Article