छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा के दौरान अश्लील डांस, VIDEO: सांस्कृति आयोजन में फूहड़ गानों पर ऑर्केस्ट्रा डांसरों के ठुमके, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा के दौरान ऑर्केस्ट्रा की डांसर्स ने लगाए ठुमके।छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लीलता थम नहीं रही है।

अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस का मामला सामने आया है। इसके चलते महिलाएं और परिवार कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए। अश्लील डांस का वीडियो सोशल.जानकारी के मुताबिक, नवोदय दुर्गोत्सव समिति की ओर से सरिया के मुख्य चौक स्थित दुर्गा पंडाल के सामने स्कूल ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस में ऑर्केस्ट्रा की महिला डांसरों को भी बुलाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए।दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा की महिला डांसर्स ने लगाए ठुमके।अश्लील डांस को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी ऑकैस्ट्रा की महिला कलाकारों का अश्लील डांस उस वक्त हुआ, जब सामने ही पंडाल में नवरात्रि के दौरान दुर्गा मां की पूजा चल रही थी। इस प्रकार के अश्लील डांस को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

खासकर महिलाओं और परिवारों ने इस प्रकार के डांस को न सिर्फ अनुचित माना, बल्कि इसे धार्मिक भावना के खिलाफ भी बताया।दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस।भविष्य में इस तरह के आयोजन पर रोक की मांगमहिलाओं का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने भविष्य में इस तरह के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की। फिलहाल इसका डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दुर्गोत्सव समिति की आलोचना हो रही है।एक सप्ताह में तीसरी बार इस तरह की घटनाप्रदेश में सप्ताह भर में इस तरह की तीसरी घटना है। चार दिन पहले डोंगरगढ़ में मंदिर में ही कपल ने अश्लील हरकत की। वहीं रेलवे स्टेशन पर किन्नरों ने नग्न होकर हंगामा किया। सरगुजा में भी मैनपाट के एक कार्यक्रम में अश्लील डांस किया गया। वहां बिना अनुमति के आयोजन हो रहा था ।

Share This Article