भू-माफियाओं की दबंगई प्राकृतिक नाले पर किया जा रहा अवैध निर्माण

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व में शिकायत पर की गई थी कार्यवाही पुनः किया जा अवैध कब्जा

18-दिसंबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़}
बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत ग्राम खमतराई प .ह.न. 17/25 तहसील व जिला बिलासपुर स्थित खसरा नंबर 5 में स्थित शासकीय प्राकृतिक नाले को भू-माफियाओं के द्वारा पाट कर रोड निर्माण का अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि इस मामले में पूर्व में भी अशोक तिवारी ने दिनांक 5 दिसंबर 2020 को आवेदन के माध्यम से अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को शिकायत दी गई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए नाले पर हो रहे अवैध कब्जा कर हो रहे निर्माण को रोका गया था लेकिन भू-माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद है कि अब पुनः
भू-माफियाओं के द्वारा उस नाले के ऊपर अवैध कब्जा कर रोड निर्माण किया जा रहा है जिसकी शिकायत अशोक कुमार तिवारी ने बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय से की है। देखने वाली बात यह है कि क्या भू-माफियाओं को कानूनी कार्यवाही का कोई भय आखिर क्यों नही? इस तरह कार्यवाही होने के बाद भी दोबारा नाले पर अवैध कब्जा करना! कही न कही न्यायव्यवस्था को ठेंगा दिखाने जैसा कार्य आखिर क्यों किया जा रहा है।

श्री तिवारी ने नगर विधायक श्री पांडेय से आवेदन के माध्यम से यह निवेदन किया है कि भू माफियाओं द्वारा मुरूम गिट्टी डालकर रोड निर्माण का अवैध कार्य लगातार किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में समीपस्त किसानों को खेती कार्य में बाधा उत्पन्न होगी एवं प्राकृतिक नाला भी अवरुद्ध होगा उपरोक्त नाले पर चलने वाले अवैध कब्जे पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में तहसीलदार से मोबाइल पर हुई चर्चा…👇

पूर्व में भी प्राकृतिक नाले को पाट कर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था जिस पर कार्यवाही करते हुए हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया गया था अब यदि पुनः ऐसा हो रहा है तो पटवारी से जांच कराने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी-
शेष नारायण जायसवाल तहसीलदार बिलासपुर

Share This Article