हाईवा ने युवक को मारी टक्कर: पहिए के बीच फंसी बाइक, बाल-बाल बची जान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईवा के पहिए में फंसी बाइक, बाल-बाल बची युवक की जान।कोरबा में नकटीखार मुख्य मार्ग पर राखड़ से भरे हाईवा वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक वाहन के नीचे पहिए में फंस गई, वहीं बाइक सवार बाल-बाल बच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया।.चक्काजाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 3 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन जाम में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए चक्काजाम खत्म करने का प्रयास किया।हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर।हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्करबताया जा रहा कि बाइक सवार वेद प्रकाश सोनी (26) मिनी कॉलेज में पढ़ाता है।

गुरुवार की सुबह बाइक में सवार होकर कोरबा से अपने गृहग्राम जा रहा था। इस दौरान गोढ़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।बाल-बाल बची युवक की जान।बाइक वाहन के पहिए के नीचे आ गई, वही बाइक सवार दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। बाइक वाहन में ही फंसा रहा हाईवा का चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राखड़ से भरे वाहन के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोगों के घायल हो चुके हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए और समय सीमा के अंदर ही आने देना चाहिए।बालको प्रबंधन को बुलाया गयापुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था जहां, उन्हें समझाया गया। बालको प्रबंधन के संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया है। बातचीत और लिखित आश्वासन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article