Bijapur Naxal Terro” नक्सलियों की कायराना करतूत, पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लाल आतंक के खिलाफ जवानों को लगातार कामयाबी मिल रही है. जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं. इस बीच बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी है. माओवादियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा है. यह मामला भोपालपटनम् थाना क्षेत्र के पोषणपल्ली गांव का है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय कन्हैया ताती पिता हुंगा ताती के रूप में हुई है,

हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को दुब्बापारा पोषणपल्ली पुराना स्कूल के पास फेंक दिया. घटना स्थल पर ग्रामीण की लाश के पास नक्सलियों का पर्चा भी मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है.

Share This Article