पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया एक नक्सली: शव समेत हथियार बरामद, सर्चिंग जारी, 9 महीने में मारे गए 189 माओवादी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार की देर शाम पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक पुरुष माओवादी को मार गिराया है। जवानों ने मौके से शव समेत हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

फिलहाल मृत नक्सली की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई ह.जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पामलूर के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। यहां कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों का जमावड़ा है। इसी सूचना के आधार पर सुकमा जिले से DRG, बस्तर फाइटर्स, कोबरा और CRPR के जवानों को सर्चिंग पर निकाला गया था।जवान जब मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों तरफ से करीब 20 से 25 मिनट तक गोलीबारी हुई। वहीं नक्सली घने जंगल का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले। जब फायरिंग रुकी तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।इसमें एक पुरुष माओवादी का शव और हथियार बरामद किया है। सोमवार की रात से जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

अफसरों का कहना है कि जब फोर्स लौटेगी तो और अधिक जानकारी दी जाएगी।अब तक 189 ढेरबस्तर के अलग-अलग जिलों में पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही है। पिछले 9 महीने में जवानों ने 189 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इनमें कांकेर में एक साथ 29 और नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सरहद पर बल्क में 31 माओवादी मारे गए हैं।

Share This Article