तीन युवकों ने युवती से किया गैंगरेप दो गिरफ्तार तीसरे की तलाश जारी!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकंडा क्षेत्र की घटना दोस्तो के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम!

18-दिसंबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़}
सहेली के घर से लौट रही युवती को तीन युवकों ने रास्ते से अगवा कर लिया और नदी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप की घटना सरकंडा क्षेत्र में हुई। पीड़िता को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। तीसरे की तलाश जारी है।
सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ यह घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे हुई। वह अपनी सहेली को घर छोड़ने गई थी। लौटते समय शनिचरी रपटा के पास उसे चांटीडीह निवासी सन्नी उर्फ अश्वनी यादव 29 वर्ष, चिंगराजपारा निवासी बाबा उर्फ प्रकाश 30 वर्ष व इरानी मोहल्ला निवासी फिरोज खान 22वर्ष मिले। उन्होंने युवती को पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसे नदी किनारे सूनसान जगह पर ले गए और तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह युवकों की चंगुल किसी तरह भागकर घर पहुंची और अपने भाई को जानकारी दी। युवती की तबीयत बिगड़ रही थी।
उसका भाई उसे लेकर सिम्स आया और भर्ती कराया। रात करीब करीब दो बजे उसने फोन से सरकंडा पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस सिम्स गई और युवती का बयान दर्ज किया। रात को ही आरोपी युवकों की खोजबीन शुरू हुई। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
तीन दिन बाद कोर्ट में होगा पीड़िता का बयान : एफआईआर में युवती ने तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने रात को ही अस्पताल में उसका बयान लिया।
पुलिस का कहना है कि युवती बार बार बयान बदल रही है। टीआई जेपी गुप्ता के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद स्लाइड प्रिजर्व किया गया है। फोरेसिंक लैब में इसकी जांच कराई जाएगी। युवती को अस्पताल से एक अाश्रम भेज दिया गया है। उसका कोर्ट में 164 का बयान दर्ज होगा। लगातार छुट्‌टी होने के कारण सोमवार को ही उसका कथन दर्ज हो पाएगा। तब तक वह इसी आश्रम में रहेगी। उसके बयान के हिसाब से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
युवती का अचानक बयान बदलने के पीछे पुलिस का दबाव है या वह किसी की धमकी के डर से ऐसा कह रही है,कोर्ट में दिए कथन के बाद ही क्लीयर होगा। पुलिस ने यह भी कहा कि युवती रात को नशे में थी।
मेडिकल रिपोर्ट में कुछ भी क्लीयर नहीं: पुलिस ने गुरुवार को युवती का सिम्स में मेडिकल कराया। इसमें डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट दी है वह चौंकाने वाली है। युवती के बयान के विपरीत है। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने नो डिफेनिट ओपिनियन लिखा है

Share This Article