नए घर में विष्णु-कौश्ल्या: CM ने नए बंगले में की गृहप्रवेश पूजा, 65 करोड़ में तैयार हुआ है, सूबे के मुखिया का हाईटेक हाउस

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह प्रवेश पूजा की। ये नया घर, नया रायपुर में बना है। नवरात्रि के अवसर को इस पूजा के लिए चुना गया। यही अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास होगा। इस नए बंगले में रहने वाले विष्णुदेव साय पहले मुख.शनिवार को की गई पूजा के बाद CM इस नए आवास में आते-जाते रहेंगे। हालांकि चर्चा है कि साल के आखिर तक वो इसी आवास में शिफ्ट हो जाएंगे।

इस निवास को 65 करोड़ के खर्च से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी मां जसमनी देवी से आशीर्वाद लेकर गृह प्रवेश किया।पूजा के बाद छत्तीसगढ़ के CM साय ने कहा- यह निवास प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, जिसके दरवाजे सदैव खुले हैं। जब भी मन करे आइए, स्वागत है आप सभी का…।

मुख्यमंत्री निवास के अलावा प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों के बंगले भी बनाए गए हैं। नया रायपुर में बसाहट को बढ़ावा देने के मकसद से मंत्रियों-अफसरों के रायपुर से वहीं शिफ्ट करने की प्लानिंग है।एक जैसे हैं स्पीकर और मंत्री बंगले मुख्यमंत्री निवास के पास ही 13 मंत्री और एक स्पीकर हाउस यानी विधानसभा अध्यक्ष का बंगला तैयार किया गया है।

अंदर-बाहर से यह बंगले एक जैसे ही हैं। किसी भी बंगले में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यानी अब मंत्रियों के बीच छोटे-बड़े बंगलों को लेकर कोई विवाद भी नहीं होगा। सभी 14 बंगलों का काम पूरा हो गया है।8 एकड़ में बना सीएम हाउस भी पूरी तरह से बनकर तैयार है सेक्टर 24 में 8 एकड़ के विशाल भूखंड में 65 करोड़ की लागत से बना है।

इसके फ्रंट एलिवेशन का काम पूरा हो गया है और भीतर साज सज्जा और विद्युतीकरण चल रहा है। CM हाउस में 6 बेडरूम, फैमिली और लिविंग रूम, प्राइवेट थियेटर, हेल्थ सेंटर और बड़ी लाइब्रेरी होगी।हाई टेक होगी सीएम हाउस की सुरक्षा नए सीएम हाउस की सुरक्षा CCTV, टायर ब्लास्टर के साथ हाईटेक होगी। इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। मंत्रियों के लिए बने बंगले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम रहने लगे हैं।

वहीं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के बंगले में फिनिशिंग‌ ‌कार्य जारी है। उनके भी जल्द शिफ्ट होने की सूचना है।पहली बार अफसरों के लिए बने आधा एकड़ में बंगले राज्य के अफसरों को अभी तक 4000 वर्गफीट तक वाले ही बंगले मिलते आए हैं। रायपुर शहर में भी इसी तरह के बंगले सबसे ज्यादा हैं। देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी में बने बंगलों की साइज तो और भी कम है। राज्य बनने के 23 साल बाद ऐसा हो रहा है जब अफसरों को बंगले आधा एकड़ यानी करीब 22000 वर्गफीट में बने होंगे। इसमें बड़ा एरिया लॉन का होगा। नवा रायपुर के सेक्टर 18 में अभी 78 अफसर बंगले तैयार हो रहे हैं।

Share This Article