नो योर आर्मी सैन्य प्रदर्शनी…हेलीकॉप्टर की नहीं होगी लैंडिंग: एयरफोर्स ने बताया अनसेफ, पैरा-घातक कमांडोज का दिखेगा एक्शन, फ्री बस सेवा की व्यवस्था

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में नो योर आर्मी सैन्य प्रदर्शनी कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे कमांडोज ग्राउंड पर उतरने वाले थे, लेकिन हेलीकॉप्टर वाला एक्शन आज नहीं दिखेगा। एयरफोर्स ने अनसेफ बताया है, जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नही.दरअसल, शुक्रवार को 3 से 4 बार एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर MI-17 को साइंस कॉलेज ग्राउंड पर लाया गया। हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन ग्राउंड में उड़ रहे टेंट के कपड़ों की वजह से लैंडिंग अनसेफ हो गई।

मैदान से करीब 50 फीट ऊपर मंडरा रहा हेलीकॉप्टर बिना लैंड किए दूसरी दिशा में चला गया।शाम को भी तीन बार प्रयास किए जाने के बावजूद हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सकापैरा कमांडोज और घातक कमांडोज का एक्शन देखने को मिलेगाकार्यक्रम स्थल पर विशाल MI-17 हेलीकॉप्टर को लाकर कमांडोज का एक्शन दिखाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है । भारतीय वायु सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हादसे का रिस्क होने की वजह से हेलीकॉप्टर से कमांडोज की लैंडिंग का कार्यक्रम टाल दिया गया है। हालांकि ग्राउंड पर सैन्य प्रदर्शनी में भारतीय सेना के पैरा कमांडोज और घातक कमांडोज का एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने खुखरी डांस किया। सेना के गोरखा रेजीमेंट के जवानों की वीरता को प्रदर्शित करता है यह नृत्य ।प्रशासन ने की फ्री बस सेवा की व्यवस्थासाइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह में आने-जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। शहर के चारों ओर से अलग-अलग समय में आवाजाही के लिए बस सुविधा चलेगी।

तेलीबांधा थाना चौक, पचपेड़ी नाका चौक, पचपेड़ी नाका, न्यू बस स्टैंड भाठागांव, पुराना बस स्टैंड और टाटीबंध चौक से साइंस काॅलेज मैदान जाने के लिए 8ः30 बजे से बस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा साइंस काॅलेज से उक्त स्थानों तक वापसी के लिए शाम 5 बजे तक बस चलेगी।दंतेवाड़ा के NCC के बच्चों ने घुड़सवारी का प्रदर्शन किया।क्या-क्या देखने को मिलेगाबुलेट पर स्टंट: आर्मी की डेयर डेविल बाइकर टीम हैरान कर देने वाले स्टंट्स दिखाएगी।

ये बड़े हथियार दिखेंगे9 किलोमीटर तक हमला करने वला टी-90 भीष्म टैंक, पानी में चलने वाली बीएमपी टू, लड़ाकू वाहन को मार गिराने वाला स्ट्रेला 10 एम, जेडयू 23 गन और आर्टिलरी की 105 एमएम लाइट फील्ड गन। AK 47 से टैवोर तक: आर्मी रूस और इजराइल के हथियारों का इस्तेमाल करती है। रायपुर में AK 47, टैवोर जैसी गन और ग्लॉक पिस्टल देखने को मिलेगी।खुखरी डांसइसके अलावा ग्रेनेडियर्स, सिग्नल और गोरखा प्रशिक्षण केंद्रों के सैन्य पाइप और ब्रास बैंड परफॉर्म करेंगे।

गोरखा रेजिमेंट के जवान खुखरी डांस करेंगे।घुड़सवारीतेजी से भागते पर हुए घोड़े पर बस्तर के छोटे-छोटे बच्चे हैं।

हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे।

इससे संबंधित और भी खबरें…1. रायपुर में MI-17 हेलीकॉप्टर नहीं हो सका लैंड: बाइक से फायर जंपिंग, घुड़सवारी और खुखरी डांस; सैन्य रिहर्सल में T-90 टैंक-हथियारों का प्रदर्शनरायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पर 5 और 6 अक्टूबर को होने वाले सैन्य प्रदर्शन की तैयारी की गई। रिहर्सल में 3 बार कोशिश के बावजूद इंडियन एयरफोर्स के MI-17 हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी। ग्राउंड में लगाए गए टेंट बार-बार उड़ जा रहे थे।…

Share This Article