महिला की चाकू मारकर हत्या: मिलने बुलाया और डरा धमका रहा था युवक, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला की चाकू से गर्दन पर वार कर महिला की हत्या कर दी गई। लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी। पुलिस ने महिला की पहचान करने के बाद हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम शब्दमुंडा का है।.बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से मोबाइल फोन पर बातचीत किया करता था। घटनास्थल पर सबूत के तौर पर सिर्फ एक चप्पल मिला था। इस चप्पल की आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराई गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का कॉल डिटेल निकाला गया। इसी आधार पर पुलिस ने पतासाजी कर कांसी सोनी तक पहुंची। धरमजयगढ़ क्षेत्र से पकड़ा और पूछताछ की।पुलिया अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया 28 सितंबर को आरोपी कांसी सोनी ने महिला को मिलने को बुलाया था। उसका इरादा महिला को मारना नहीं था, बल्कि उसे मात्र डराना था। छीना-झपटी के दौरान चाकू से महिला के गले में चोंट लग गई। कांसी सोनी पकड़े जाने के डर से चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया।पुलिया अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ने चाकू मारने के बाद मुंह को दबाए रखा। महिला की मौत हो गई तो हड़बड़ाहट में वह अपनी चप्पलों को वहीं छोड़कर भाग निकला। धरमजयगढ़ में अपने रिश्तेदार के घर छिपा गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article