आगजनी की भेंट चढ़ा टेण्ट का सामान,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

दुरपा रोड में आगजनी की भेंट चढ़ा टेण्ट का सामान, काफी क्षति

कोरबा/ आज दोपहर यहां के दुरपा रोड पुरानी बस्ती में हुई आगजनी में एक व्यवसायी को लंबी चपत लगी। घटना में टेण्ट से संबंधित काफी सामान स्वाहा हो गया। आशंका जताई जा रही है कि मौके पर शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। आगजनी पर नियंत्रण करने के लिए दमकले अपना काम कर रही है।आज दोपहर १२ बजे के आसपास दुरपा रोड क्षेत्र में यह घटना हुई। टामेश कुमार नामक कारोबारी टेंट सेक्टर में काम करता है। लवली केयर स्कूल के पास उसका यार्ड है। जहां टेंट से संबंधित विभिन्न सामान रखे गये थे। दोपहर में यहां अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में इसने बड़े हिस्से मेंं विस्तार कर लिया। चूंकि टेंट के काम में प्रयुक्त होने वाला अधिकांश सामान बांस, कपड़े और लकड़ी का था, इसलिए आग को फैलने में समय नहीं लगा। इससे पहले आग लगने की खबर होने पर व्यवसायी के कर्मियों ने सतर्कता बरती। खुद को सुरक्षित करने के साा आगे जानकारी दी गई। संचालक ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। कुछ समय बाद आपदा प्रबंधन विभाग की दमकल के साथ स्थानीय स्तर पर मौजूद दमकलें भी यहां पहुंची। अग्निशमन के कर्मचारियों ने मिलकर यहां लगी आग को बुझाने की कोशिश की। बताया गया कि कुछ ही देर में यहां रखा अधिकांश सामान अपने पहचान खो चुका था। इस दौरान अग्निशमन की ओर से कवायद यह की गई की जो सामान सुरक्षित है उस हरहाल में बचाया जाये। जानकारी के अनुसार कारोबारी को इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। वास्तविक आंकलन किया जाना बांकी है।

Share This Article