हमेशा विवादों में रहने वाली सीजीपीएससी एक बार फिर सुर्खियां में हैं। इस बार परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) भर्ती परीक्षा को लेकर है। दरअसल, एक सितंबर को पीएससी से इसकी लिखित परीक्षा हुई थी। कुल 150 सवाल पूछे गए। इसमें से 14 सवाल व उनके जवाब गलत मिले हैं.अब परिवहन उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के संशोधित मॉडल उत्तर जारी होने और कई सवालों के विलोपित होने के बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी है।
इसे लेकर जानकारों का कहना है कि 14 प्रश्न विलोपित होने का मतलब है कि परीक्षा में 9.3 प्रतिशत गलत सवाल पूछे गए थे। इससे साफ है कि प्रश्नों के चयन में सावधानी नहीं बरती गई।पीएससी की ओर से 15 पदों के लिए यह भर्ती अगस्त 2023 में निकली थी। एक साल बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई। गौरतलब है कि पीएससी की ओर से कुछ साल पहले तक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित मॉडल उत्तर जारी किए जाते थे।
इस व्यवस्था को लेकर सवाल उठते थे। लेकिन अब फिर से पीएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के पहले संशोधित मॉडल उत्तर जारी किए जा रहे हैं। इसे लेकर जानकारों का कहना है कि पारदर्शिता के लिहाज से यह अच्छी पहल है।300 अंकों के लिए हुई थी लिखित परीक्षापरिवहन उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे गए थे, प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित थे। इस तरह से यह परीक्षा 300 अंकों के लिए हुई थी। इसमें एक पेपर छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान पर आधारित था। इसमें 50 प्रश्न पूछे गए थे। इसी तरह दूसरा पेपर संबंधित विषय पर आधारित था।इसमें 100 सवाल आए थे।
14 प्रश्न हटाए गए हैं। लेकिन इस पेपर का पूर्णांक अब भी 300 नंबर ही रहने की संभावना है। भर्ती के दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा। यह 30 अंकों के लिए होगा। लिखित परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर इंटरव्यू के लिए कुल 45 परीक्षार्थी चिंहित होंगे। दरअसल, विज्ञापन में दिए गए रिक्त पदों की संख्या से तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उप निरीक्षक के कुल 15 पद हैं। इसलिए 45 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन सूची जारी होगी।छह साल में पीएससी प्रीलिम्स से 52 सवाल हटाए गए पीएससी की परीक्षा में गलत सवाल पूछे जाने का यह पहला मामला नहीं है। प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा यानी राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में भी कई गलत सवाल पूछे गए या उनके जवाब गलत थे। जिसे बाद में पीएससी को विलोपित करना पड़ा। पीएससी 2023 प्रीलिम्स में 7 सवाल हटाए गए थे।
इससे पहले के पांच वर्षों में हुए प्रीलिम्स में मॉडल उत्तर पर आपत्ति के बाद 45 सवाल हटाए गए थे। इस तरह से छह सालों में 52 प्रश्न विलोपित किए गए।