फरार आरोपियों की सूचना देने पर पुलिस देगी पुरस्कार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने की सर्वसाधारण के लिए सूचना जारी

14-दिसंबर,2020

बिलासपुर-{सवितर्क न्यूज़}
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना कोनी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 136/2018, धारा 294, 323, 325, 506, 34 भादवि. के प्रकरण में आरोपी दीपक लोधी पिता मकानंद लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर थाना कोनी के द्वारा 16.05.2018 को प्रकरण के प्रार्थी मो.इकबाल खान को मारपीट कर गंभीर चोटकारित किया गया था। आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिनकी पतासाजी का हरसंभव प्रयास किया गया है किंतु फरार आरोपीगण का अब तक कोई पता नहीं चला है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि इन फरार आरोपियों के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-223330 व मोबाईल नंबर 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-222191 व मोबाईल नंबर 94791-93002, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा के मोबाईल नंबर 92946-90028, पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-228504 व मोबाईल नंबर 94791-93099 तथा थाना प्रभारी कोनी बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-260039 व मोबाईल नंबर 94791-93023 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article