मुंगेली – कलेक्टर पी.एस. एल्मा के कुशल मार्गदर्शन में बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक तथा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की जानकारी हेतु 15 दिसम्बर से सर्वेक्षण का अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली – कलेक्टर पी.एस. एल्मा के कुशल मार्गदर्शन में बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक तथा भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की जानकारी हेतु 15 दिसम्बर से सर्वेक्षण का अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 15 जनवरी तक चलेगा।

इस संबंध में आज नोडल अधिकारियों एवं संकुल प्रभारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेन्द्र कश्यप ने कहा कि कुड़ा बीनने, सफाई कार्य में संलिप्त पाये जाने, या पथ पर भीख मांगते वाले बालकों को देखरेख एवं संरक्षण का जरूरतमंद बालक माना गया है। ऐसे बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की दुर्दशा गंभीर चिंता का विषय है। बाल श्रम विधियों का उल्लंघन किये जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम तैयार कर ली गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति अंजू बाला शुक्ला सहित बाल संरक्षण अधिकारी, बालक कल्याण समिति के सदस्य, चाइल्ड लाईन परियोजना, श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक, उप श्रम निरीक्षक, एकीकृत बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक, व जिला बाल संरक्षण इकाई, के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article