दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान शहीद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा: सीआरपीएफ की 111वीं बटालियान के दो जवान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शहीद हो गए. दोनों शहीद जवान दंतेवाड़ा के बारसूर में तैनात रहे. घटना के वक्त दोनों बारसूर में चल रहे नक्सल विरोधी ट्रेनिंग सेंटर में ड्यूटी पर तैनात थे. बारसूर के टेमरूभारा के पास एंटी नक्सल ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. पुलिस के मुताबिक घटना शाम तीन बजे की है.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो जवान शहीद: शहीद हुए दोनों जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हैं. शहीद जवानों में महेंद्र कुमार जो प्रयागराज उत्तर प्रदेश के हैं. दूसरे शहीद जवान का नाम शहुअट आलम हैं जो झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले थे. हादसे के बाद ट्रेनिंग कैंप में मातम का माहौल है. अपने साथियों के खोने से जवान सदमें हैं.

शहीद जवान प्रयागराज और साहिबगंज झारखंड के रहने वाले: पुलिस के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों जवान बुरी तरह से झुलस गए. दोनों जवानों को साथी जवानों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दोनों जवानों की मौत हो चुकी है. सीआरपीएफ की ओर से शहीद जवानों के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है.

बीजापुर में एरिया डोमिनेशन पर निकला जवान शहीद: बीजापुर के गंगालूर में भी एरिया डोमिनेशन पर निकला जवान आकाशीय बिजली की चपेट में गुरुवार को आ गया. घटना में जवान कमलेश मेहला शहीद हो गए. शहीद जवान कमलेश मेहला बीजापुर के संतोषपुर गांव के रहने वाले थे.

Share This Article