देशभर में आज से बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम.
जानिए क्या हैं नए रेट..!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 सितंबर को जारी हो गए हैं। दिल्ली से लेकर पटना और अहमदाबाद से लेकर अगरतला तक एलपीजी गैस ससिलेंडर महंगा हुआ है।

हालांकि, गैस सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में हुई है।दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 39 रुपये बढ़कर 1691.50 रुपये का हो गया है। पहले यह 1652.50 रुपये का था।

LPG Cylinder वहीं, आज एक सितंबर से 19 किलो वाला LPG सिलेंडर कोलकाता में 1802.50 रुपये का हो गया है। पहले यहां 1764.50 रुपये का था। मुंबई में अब यह नीला सिलेंडर 1644 रुपये का हो गया है। पहले यह 1605 रुपये का था। जबकि चेन्नई में यह 1855 रुपये का हो गया है,

जो अगस्त में 1817 रुपये में मिल रहा था। रेट इंडियन ऑयल के इंडेन एलपीजी सिलेंडर के हैं। दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने रेट 803 रुपये में ही मिले रहा है। कोलकाता में यह 829 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में मिल रहा है। आज चेन्नई में भी घरेलू सिलेंडर अगस्त वाले रेट 818.50 रुपये में ही मिल रहा है।

Share This Article