स्पा सेंटर में चल रहा था ये काम, इस हालत में मिले 20 लड़के और लड़कियां, देखकर पुलिस ने भी बंद कर ली अपनी आखें

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

लखनऊ: Sex Racket Hindi News देश के कई शहरों में देह व्यापार का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। लगातार पुलिस इस गोरख धंधा के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, इसके बाद भी ये कारोबार कम नहीं हो रहा है। इसी क्रम में एक बार​ फिर पुलिस ने स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक विदेशी लड़की समेत 13 लडकियां और 7 युवक को ​गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर के आड़ में यहां सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए सभी से पूछताछ कर रही है।

Sex Racket Hindi News मिली जानकारी के अनुसार, घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सिविल लाइन थाना का मामला है। यहां बस स्टैंड के बगल में स्थित गैलैक्सी होटल पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गैलेक्सी होटल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ग्लैक्सी होटल में संचालित स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 9 बजे इस स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अंदर का नजारा देख दंग रह गया। स्पा सेंटर में कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े गए ये सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे।

पकड़े गए युवकों और युवतियों से एडीसीपी श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पूछताछ की गई, मामले में पूछताछ के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। काबिलेगौर बात यह है कि प्रयागराज में पुलिस की छापेमारी से तो वहां बड़ा खुलासा हो गया, इसी तरह प्रदेश के अन्य कई जनपदों में स्पा सेंटर बड़े तेजी से खुलकर संचालित हो रहे हैं,जहां ऐसे काले कारनामो से संचालकों को मोटी रकम मिलती है, ऐसे सभी स्पा सेंटरो की भी हकीकत जानने की जरूरत है

Share This Article