राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल मैत्री मैच का हुआ आयोजन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अम्बिकापुर। जिला प्रशासन तथा खेल व युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष  की भांति इस वर्ष भी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबाल मैत्री मैच एवं राष्ट्रीय-अंन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को पीजी कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में किया गया।

फुटबाल मैत्री मैच में सैनिक स्कूल, कार्मेल स्कूल, होलीक्रॉस महिला कॉलेज, अम्बिका मिशन विद्यालय तथा खेलो इंडिया फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में 03 दल तथा पुरुष वर्ग में 04 दलों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में खेलो इंडिया फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र अम्बिकापुर 02-0 से विजयी रही तथा होलीक्रॉस महिला कॉलेज अम्बिकापुर का दल उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में कार्मेल स्कूल का दल 03-00 से विजयी रहा तथा खेलो इंडिया फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र अम्बिकापुर का दल उपविजेता रहे।

आयोजन में मुख्य अतिथि कमाण्डेंट नगर सेना शिवकुमार कठौतिया, पार्षद मधुसूदन शुक्ला,  पार्षद एवं एमआईसी नगर पालिक निगम द्वितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को शिल्ड मेडल तथा जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों जैसे व्हालीबाल से सचिव सज्जन सिंह, हॉकी से सचिव राजेश प्रताप सिंह , शतरंज से सचिव शेषरतन जायसवाल, टीटी से सचिव नावेद खान, फुटबाल से सचिव विकास सिंह, बास्केटबाल से सचिव राजेश प्रताप सिंह, क्वान की डो सचिव अमन गुप्ता, तीरंदाजी से सचिव राहुल सोनकर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विवेक कुजूर, उम्बुलन संगा, राज कुजूर, अलेक्स खलखो, सलमोन केरकेट्टा ने निर्णायक कार्य किया।

Share This Article