दंतेवाड़ा जिपं अध्यक्ष तुलिका कर्मा सड़क हादसे में घायल: पेड़ से टकराई गाड़ी; PSO- सुरक्षाकर्मी को भी आई चोट, अस्पताल में भर्ती

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार को कर्मा जगदलपुर से दंतेवाड़ा जा रहीं थीं, इसी बीच तोकापाल में हादसा हो गया। उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनका पीएसओ और एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हैं।

सभी को हाथ-पैर में चोट आई है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं, उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

स्व महेंद्र कर्मा की बेटी हैं तुलिका

बता दें कि तूलिका कर्मा झीरम घाटी नक्सली हमले में मारे गए बस्तर टाइगर स्व महेंद्र कर्मा की बेटी हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार तुलिका वर्मा को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Share This Article