स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था का हाल जांचने निकली टीम, कई अस्पताल व स्कूल समय से पहले मिले बंद

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा की क्या स्थिति जांचने शनिवार को एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों व स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। टीम ने निरीक्षण के दौरान टीम अस्पताल व स्कूलों बंद पाया तो कई जगह डाक्टर, शिक्षक व अन्य कर्मचारी बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। ड्यूटी हावर में अधिकांश स्कूलों व हास्पिटल में ताला लटकता मिला, तो कुछ स्कूल व हास्पिटल में ताला खुला था लेकिन कार्यरत कर्मचारी लापता थे।

एसडीएम व उनकी प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों से कलेक्टर अवनीश शरण को अवगत कराया। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षण संस्थानों में फैली अव्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला स्वास्थ्य अधिकारी को रिपोर्ट बना कर अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी देने के निर्देश दिए है।

कहां-कहां गए कौन कौन अधिकारी

एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी ने सेंदरी और सेमरताल के उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां दोनों केंद्र बंद पाए गए और परिसर में गंदगी का अंबार लगा था। तहसीलदार अतुल वैष्णव ने लोफंदी उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां ताला लटका पाया। इसी तरह, एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा और तहसीलदार ने पोड़ी और चपोरा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। चपोरा में डिलीवरी टेबल की कमी पाई गई, जबकि कई अन्य केंद्रों में भी भारी अनियमितताएं मिलीं। बिल्हा और मस्तूरी क्षेत्र में कई स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले व कुछ जगहों पर कर्मचारी अनुपस्थिति थे।

स्कूलों में भी मिली अनियमितता

एसडीएम व उनकी टीम ने ग्रामीण स्कूलों का भी निरीक्षण किया। महमंद स्कूल में खाना बनाने के लिए सिलिंडर नहीं था, और परिसर में जलभराव की समस्या पाई गई। कडार में एक शिक्षिका स्कूल आने के बाद आधे घंटे में गायब हो गई, जिसके कारण उनका वेतन काटने के निर्देश दिए गए। सिलपहरी और मंगला के स्कूलों में समय से पहले छुट्टी कर दी गई, जबकि कन्या शाला सरकंडा में मध्यान्ह भोजन कक्ष के पास गुपचुप का ठेला लगाने की स्कूल प्रबंधन ने ही अनुमति देना पाया गया।

ये अस्पताल रहे बंद

  • सेंदरी उप स्वास्थ्य केंद्र सेमरताल उप स्वास्थ्य केंद्र
  • लोफंदी उप स्वास्थ्य केंद्र
  • रिसदा उप स्वास्थ्य केंद्र पौंसरा आरोग्य केंद्र
  • स्कूलों में पाई गई अनियमितता
    • महमंद स्कूल में सिलिंडर की कमी
    • कडार स्कूल की शिक्षिका अनुपस्थित
    • सिलपहरी, मंगला स्कूल में समय से पहले छुट्टी
    • वर्जन

      एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा की गई जांच में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीईओ और सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं कि गैरहाजिर कर्मचारियों की जानकारी तैयार करने कहा गया है। सरकारी संस्थानों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन में कटौती व अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

      अवनीश शरण कलेक्टर

Share This Article