हिंदुत्व के गीतों से मशहूर हुई हरियाणा की पॉप सिंगर, कवि सिंह, इन दिनों एक विशेष हिंदू राष्ट्र यात्रा पर हैं। भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ के कुनकुरी शहर में पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
हिंदुत्व के गीतों से मशहूर हुई हरियाणा की पॉप सिंगर, कवि सिंह, इन दिनों एक विशेष हिंदू राष्ट्र यात्रा पर हैं। भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ के कुनकुरी शहर में पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी यात्रा का उद्देश्य साझा किया, जिसमें प्रमुख रूप से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और हिंदू जागरण शामिल है।
कवि सिंह की यह यात्रा हरिद्वार से गंगाजल लेकर रामेश्वरम तक पहुँचने और फिर वहां की मिट्टी को गंगा में प्रवाहित करने के उद्देश्य से की जा रही है। उनका मानना है कि यह यात्रा उन्हें मोक्ष दिलाने का उद्देश्य पूरा करेगी।
Editor In Chief