दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गये युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement

खैरागढ़। जिले में पिकनिक के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब 20 वर्षीय युवक पियूष आर्या अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद कर लिया है. यह घटना गातापार जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत वनांचल में स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट की है.

Share This Article