नगरीय निकाय चुनाव से पहले 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, विधानसभा और लोकसभा में हार के बाद कांग्रेस का अच्छे उम्मीदवारों पर फोकस

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में तीन महीने बाद नवंबर-दिसंबर में होने जा रहे निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना शुरू कर दिया है। 15 अगस्त से पहले ही पार्टियां कवायद में लग गई हैं। भाजपा अपने अभियान की शुरुआत जहां तिरंगा यात्रा से करने जा रही है तो वहीं कांग्रेस भी निकाय स्तर पर सम्मेलन करने की कवायद में है।

भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा निकालेगी छत्तीसगढ़ भाजपा नगरीय निकाय चुनाव से पहले 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। बीते वर्षों में भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इस साल भी चलाया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग स्वरूप में कार्यक्रम किए जाएंगे। युवा मोर्चा कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करेगा। तिरंगा के लिए विभिन्न स्व-सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हुई हैं।

कांग्रेस का सम्मेलन पर जोर

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार को देखते हुए कांग्रेस का पूरा फोकस फिलहाल अच्छे उम्मीदवारों पर है। कांग्रेस इसके लिए नगरीय निकायों में सम्मेलन कराने की तैयारी में जुटी है। 15 अगस्त के बाद प्रदेश के सभी निकायों में सम्मेलन होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके माध्यम से चुनाव जीत सकने वाले दावेदारों और चेहरों को सामने लाया जाएगा। सिफारिश की बजाय जमीन स्तर पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे नेताओं के संबंध में फीडबैक लेने की भी तैयारी की जा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा मनाएगी सावन महोत्सव

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 अगस्त को सावन महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की पदाधिकारी शामिल होंगी। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें सावन रानी और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिला कार्यकर्ता और बहनें भाग ले सकती हैं। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा की पूर्व सासंद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित रहेंगी।

Share This Article