इंग्लिश मीडियम स्कूलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

14-सितंबर,2020

बिलासपुर-[सवितर्क न्यूज़] कलेक्टर ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों का किया निरीक्षण, कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज जिले में बनाये जा रहे तीन इंग्लिश मीडियम स्कूलों लाला लाजपत राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक शाला मंगला और तारबाहर स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
उन्होंने स्कूलों में बेहतर वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले में तीन हिन्दी माध्यम के शासकीय स्कूलों का अंग्रेजी माध्यम में उन्नयन किया जा रहा है।
कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने स्कूलों में निर्मित सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों को सर्व सुविधा युक्त लाईबे्ररी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निजी स्कूलों की भांति सभी सुविधाएं बच्चों को दिया जाना अनिवार्य है ताकि उनका सर्वागींण विकास हो सके। उन्होंने सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशाला निर्माण पर भी जोर दिया। इंटरनेट की सुविधा, शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था, लाईबे्ररी की सुविधा, सीसीटीवी कैमरा, किताबों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। पर्याप्त संख्या में कम्प्यूटर उपलब्धता के भी निर्देष दिए। कलेक्टर ने स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यो को जल्द पूरा करने कहा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के.भार्गव, एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article