यात्री बस और ट्रेलर आपस में भिड़ने के बाद खाई में गिरी, तारा घाटी के पास हुई घटना, 12 यात्री घायल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू आपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कोरबा। तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। हादसे के बाद खाई में गिरने से ट्रेलर वाहन बस के ऊपर आ गिरा। जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए। मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 यात्रियों को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Share This Article