भाजपा प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में बनी 2023 की रणनीति, 20 तक मोर्चा प्रकोष्ठ में नियुक्ति

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर कई अहम विषयों को लेकर चर्चा हुई। वहीं अब 2018 विधानसभा चुनाव में के प्रत्याशी और विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी बैठक किया। विधायकों के साथ बैठक में प्रदेश प्रभारी ने राज्य सरकार को घेरने और संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति भी बनाई। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री सौदान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित पूर्व मंत्री भी बैठक में शामिल हुए। दोनों पदाधिकारियों ने कहा हमें अभी से 2023 की तैयारियों के लिए जुटना होगा। केंद्र की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और प्रदेश सरकार की कमियों को उठाएं। मंगलवार को वे संघ कार्यालय गई, उसके बाद देर रात तक फिर बैठकों का दौर चला।

नीति-रीति से कोई समझौता नहीं

प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने प्रदेश के पहले दौरे के पहले ही दिन यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी की नीति-रीति से कोई समझौता नहीं होगा। किसी भी काम में देरी की कोई गुंजाइश नहीं है। जब उन्हें यह पता चला कि अब तक 2 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां नहीं हुई हैं। जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ और मोर्चा-प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई हैं तो उन्होंने पदाधिकारियों से पूछा और तत्काल कहा कि 15 दिसंबर तक जिला कार्यकारिणी और 20 दिसंबर तक मोर्चा-प्रकोष्ठ की नियुक्तियों की नियुक्तियां करें। सूत्र बताते हैं कि यह दौर नेताओं की धड़कने बढ़ा रहा है क्योंकि विधानसभा चुनाव की हार के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। कार्यकर्ता पदाधिकारियों की नियुक्तियों से भी नाराज हैं। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने सोच-समझकर डी. पुरंदेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे। दूसरी बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री सौदान सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहे। सोशल मीडिया जनता तक पहुंचने का सबसे बड़ा रोल अदा कर रही है। यही वजह है कि डी. पुरंदेश्वरी ने समय निकालकर भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारियों से अलग से चर्चा की। कहा कि आप सभी की अहम भूमिका है। जनता तक केंद्र की योजनाएं पहुंचाएं, विपक्ष की कमियों को सामने रखें।

कल बिलासपुर आएगी

जानकारी के मुताबिक प्रदेश प्रभारी का दौरा एक दिन और बढ़ गया है। वे निजी कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जाएंगी। इस दिन भी सुबह कुछ नेताओं से चर्चा होगी। शाम 4 बजे ओडिशा के लिए रवाना होंगी।

Share This Article