CG: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद.. जरा सी बात पर पांच लोगों ने मिलकर युवक की कर दी हत्या.. नाले में फेंका शव..!

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच लोगों ने मिलकर युवक की कर दी हत्या; नाले में फेंका शव….!
दुर्ग में एक युवक का शव नाले में मिला है। बताया जा रहा है कि युवक राजनांदगांव का रहने वाला था। हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंका गया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान मामूली बात को लेकर पांच लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर पुलगांव नाले में फेंक दिया। 17 जून को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजनांदगांव पुलिस मामले में अपनी जांच कर रह थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद अंतिम बार युवक के साथ रहने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और शव को दुर्ग के पुलगांव नाले में फेंकने की बात स्वीकार की। राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान मामूली बात को लेकर पांच लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर पुलगांव नाले में फेंक दिया। 17 जून को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजनांदगांव पुलिस मामले में अपनी जांच कर रह थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद अंतिम बार युवक के साथ रहने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और शव को दुर्ग के पुलगांव नाले में फेंकने की बात स्वीकार की।
दरअसल, 18 जून को राजनांदगांव के सोमनी थाना में दिनेश आडिल की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति कल से गायब है। पुलिस गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर पतासाजी में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि 17 जून की रात सोमनी के शराब भट्ठी में चखने को लेकर एक युवक के साथ कुछ लोगो ने जमकर मारपीट की थी।इसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को बताया कि विवाद में युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे युवक की मौत हो गई और शव को बोरे में भरकर दुर्ग के पुलगांव नाला में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव की खोजबीन कर बाहर निकला। सोमानी पुलिस ने इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें तीन मानपुर मोहला और दो राजनांदगांव के बताए जा रहे हैं।
सोमनी थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 18 जून को ज्योति आडिल ने थाने में अपने पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मृतक की तलाश में जुटी थी। मृतक के साथ अंतिम शराब भट्टी में कुछ लड़कों के साथ वाद-विवाद की जानकारी लगी। इसके बाद उन लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या कर शव को बोरे में भरकर दुर्ग के पुलगांव नाले में फेंकना बताया। इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share This Article