जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा: कुएं में एक शख्स को निकालने उतरे पांच लोगों की हुई मौत, गैस रिसाव से गई जान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। इसके बाद बाद गांव में मातम छा गया है। गांव के ही एक कुएं में गिरे एक शख्स को निकालने के लिए उतरे पांच लोगों की मौत हो गई।


जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। इसके बाद बाद गांव में मातम छा गया है। गांव के ही एक कुएं में गिरे एक शख्स को निकालने के लिए उतरे पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं से किसी जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र जायसवाल कुएं में गिरी लकड़ी निकालने गया। तभी गैस रिसाव होने लगी, उसे बचाने पडोस के रमेश पटेल आया। उसका भी दम घुटने लगा। फिर उसे बचाने उसके दोनों बेटे राजेंद्र, जितेंद्र भी कुएं अंदर चले गए। उसके बाद पडोसी टिकेश चंद्रा उन्हें बचाने कुएं में उतरे। बताया जा रहा है कि टिकेश चंद्रा की तीन महीने पहले की शादी हुई थी। दम घुटने से सभी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया की आज घटना सुबह 7.30 बजे की है। पति राजेंद्र जायसवाल को कुएं में गिरने के बाद पत्नी ने बचाने के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। जहां एक एक कर कुएं में कई लोग उतरे, गैस रिसाव से उनकी मौत हो गई।

Share This Article