महतारी वंदन योजना के बाद बीजेपी इस राज्य में शुरू करेगी…सुभद्रा योजना” हर महिलाओं को मिलेंगे 50 हजार रूपए

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर : महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुरे प्रदेश में महतारी वंदन चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में इस बार ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना को लॉन्च करने का वादा किया था, और अब चुनाव में बहुमत प्राप्त करने के बाद, बीजेपी अपने इस वादे को पूरा करने की तैयारी में है।

ओडिशा में बीजेपी की इस योजना की तुलना छत्तीसगढ़ में चल रही महतारी वंदन योजना से की जा रही है। छत्तीसगढ़ के राजनेताओं का कहना है कि जिस तरह से महतारी वंदन योजना ने प्रदेश में महिलाओं को लाभ पहुंचाया है, उसी तर्ज पर सुभद्रा योजना को लॉन्च करने की बात कही गई थी।

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार के मॉडल पर ओडिशा में बीजेपी की नई सरकार काम करने जा रही है. मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने यह जानकारी दी है. मोहन मांझी के शपथ ग्रहण में भुवनेश्वर जाते वक्त सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर एक बयान दिया. इस बयान के जरिए उन्होंने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है ठीक उसी तर्ज पर ओडिशा में बीजेपी की सरकार सुभद्रा योजना चलाएगी. सुभद्रा योजना की शर्ते और उसका प्रारूप महतारी वंदन योजना से अलग रहेगा.

ओडिशा बीजेपी ने सुभद्रा योजना को लेकर क्या घोषणा की थी: ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने जो घोषणा पत्र जारी किया था. उसके मुताबिक ओडिशा में सुभद्रा योजना को लॉन्च करने की बात कही गई थी. बीजेपी की सरकार आने पर ओडिशा में ‘सुभद्रा योजना’ शुरू किया जाएगा. इसके तहत हर महिला को 50,000 रुपये का नकद वाउचर दिया जाएगा. इस वाउचर की समय सीमा दो साल तक होगी. इसे दो साल के अंदर भुनाया जा सकेगा.

Share This Article