निर्मला सीतारमण संभालेंगी पहले वाला ही विभाग, अन्य महिला मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी..!

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्मला सीतारमण संभालेंगी पहले वाला ही विभाग, अन्य महिला मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी..!
नई दिल्ली -देश के अलग-अलग हिस्सों से चुनकर लोकसभा में पहुंची एनडीए के कुल महिला सांसदों में से सात को इस बार मंत्री बनाया गया है। इनको रविवार को हुए समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनके विभागों का भी बंटवारा कर दिया। इनमें निर्मला सीतारमण के पास पिछली सरकार में भी वित्त मंत्रालय था, अब भी वित्त मंत्रालय है। इसके अलावा उनके पास कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है। वह महिला मंत्रियों में सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। जबकि मंत्रिमंडल में शामिल हुईं रक्षा खडसे सबसे युवा महिला मंत्री हैं। वह युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाई गई है।

अन्नपूर्णा देवी पहले आरजेडी में थीं, बाद में वह बीजेपी में शामिल हुईं
झारखंड की कोडरमा सीट से जीतकर आईं अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। वह पहले आरजेडी में थीं। पांच साल पहले वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

शोभा करंदलाजे पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं
कर्नाटक से निर्वाचित बीजेपी की महिला सांसद शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की करीबी मानी जाती हैं। पिछली सरकार में वह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ खाद्य और प्रसंस्करण मंत्रालय भी संभालती थीं।

खडसे 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनी थीं
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे युवा मंत्री के रूप में रक्षा खडसे शामिल की गई हैं। उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। 37 साल की रक्षा ने कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। खडसे मात्र 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनीं थीं। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता एकनाथ खड़से की बहू हैं। उनकी शादी निखिल खडसे से हुई थी। निखिल ने साल 2013 में खुद को गोली मार ली थी।

अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल तीसरी बार सांसद बनी हैं
यूपी की मिर्जापुर सीट से चुनकर लोकसभा में पहुंची अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह अपना दल (सोनेलाल) की नेता वह तीसरी बार सांसद चुनी गई हैं और तीनों बार मंत्री बनाई गई हैं।

एमपी की धार से सांसद सावित्री ठाकुर को महिला विकास विभाग मिला है
मध्य प्रदेश के धार लोकसभा सीट से दो लाख से अधिक वोटों से जीतने वालीं सांसद सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार मिला है। वह संघ कार्यकर्ता रही हैं और बचपन से इसमें उनका जुड़ाव रहा है।

गुजरात की निमूबेन बंभानिया उपभोक्ता मामले की मंत्री बनाई गई हैं
गुजरात से लोकसभा सांसद चुनी गईं निमूबेन बंभानिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाई गई हैं। बीजेपी सांसद निमूबेन बंभानिया को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के उमेश मकवाना को 4.55 लाख मतों के बड़े अंतर से हराया है। वे 2009-10 और 2015-18 के बीच भावनगर की मेयर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

इससे पहले रविवार 9 जून को मोदी सरकार 3.0 ने शपथ। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ। कुल 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ। इसके अलावा पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। 72 मंत्रियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। अब जब विभागों का बंटवारा हो गया है तो आइये जानते हैं कि महिलाओं में किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?

Share This Article