अमृता सिंह से इश्क लड़ा रहे थे सनी देओल, ऐसे टूटा था रिश्ता, इस भारतीय क्रिकेटर के साथ भी अफेयर की उड़ी थी खबरें

Rajjab Khan
2 Min Read

Sunny Deol: नई दिल्ली: 90 के दशक में अमृता सिंह का करियर बुलंदियों पर था और उसी वक्त उनका नाम सनी देओल के साथ जुड़ गया। दोनों ने साल 1983 में फिल्म ‘बेताब’ में काम किया था और इस दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। एक वक्त था जब सनी देओल और उनके इश्क के चर्चे हुआ करते थे।

Sunny Deol: ‘बेताब’ अमृता सिंह की डेब्यू फिल्म थी और इस फिल्म में ही वो सनी देओल को दिल दे बैठी थीं। इस वक्त सनी देओल शादीशुदा थे लेकिन उन्होंने न केवल अमृता सिंह बल्कि सभी से ये बात छिपा रखी थी। वह नहीं चाहते थे कि उनकी शादी के कारण उनके शुरू हुए करियर पर असर पड़े। बताया जाता है कि ये फैसला धर्मेंद्र का था, उनके बेटे सनी ने लंदन में पूजा से शादी कर ली थी, लेकिन उन्होंने ये बात सबसे छिपाकर रखने का फैसला लिया।

Sunny Deol: बताया जाता है कि सनी देओल और अमृता सिंह एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। दोनों के बीच रोमांस चल ही रहा था कि तभी अचानक सनी देओल के शादीशुदा होने की खबर आग की तरह फैली और जैसे ही ये बात अमृता को पता चली वो पूरी तरह टूट गईं। इसके बाद उन्होंने किसी की कोई बात सुने बिना ही सनी से अलग होने का फैसला लिया।

Sunny Deol: अमृता सिंह का नाम सनी देओल ही नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया के एक बड़े नाम के साथ भी जुड़ा था। जी हां! अमृता और भारतीय क्रिकेटर कोच रवि शास्त्री के अफेयर की खबरें भी उड़ी थी। इसके साथ ही अमृता और विनोद खन्ना के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि उन्होंने शादी सैफ अली खान से की थी और शादी के कई साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।

Share This Article