वरिष्ठ अधिकारी नीनु इटियेरा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। नीनु इटियेरा (Ms.NEENU ITTYERAH) ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 1988 बैच की भारतीय रेल परिचालन सेवा (IRTS) की अधिकारी सुश्री इटियेरा इससे पहले दक्षिण रेलवे, चन्नई में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थी। उन्होने दक्षिण रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद भी कार्य किया है। नीनु इटियेरा ने दक्षिण रेलवे के मदुरै मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद पर भी अपना  महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इटियेरा के कार्यकाल में दक्षिण रेलवे ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया तथा नई उंचाईयों को छुआ। इनके कार्यकाल में दक्षिण रेलवे में यात्री सुविधाओ एवं सेवाओ भी काफी प्रगति हुई।

बता दें कि, इटियेरा ने दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद से अपनी सेवा की शुरुआत की है। दक्षिण रेलवे के चन्नई मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी, उप मुख्य मुख्य परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्य यात्री परिचलन प्रबंधक, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, चेयरमैन, रेलवे भर्ती बोर्ड तिरुवनंतपुरम सहित क‌ई महत्वपूर्ण पदों कार्य किया।

Share This Article