बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बेमेतरा। जिले के बारूद फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक लापता लोगों की कोई सुराग नहीं मिला है. घटना के दूसरे दिन महिलाएं टेंट लगाकर फैक्ट्री के बाहर बैठी हैं. वहीं रेस्क्यू टीम मालवा को हटाने में जुटी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद हैं.

फैक्ट्री के बाहर हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंचे हैं. बतौर यहां पर पूरी व्यवस्था के साथ टेंट माइक पानी खाना लेकर पहुंचे हुए हैं. बता दें कि शनिवार को बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट की चपेट में कई मजदूर आए हैं. कई लोगों की मलबे में दबकर मौत होने की खबर है, क्योंकि लापता हैं. घटना के बाद देर रात से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं. वहीं प्रशासन जवाब देने में नाकामयाब है.

Share This Article