नक्सली प्रवक्ता समता ने जारी किया प्रेसनोट…नक्सलियों ने इस तारीख को किया बंद का ऐलान

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है। दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इस प्रेस विज्ञप्ति के द्धारा नक्सलियों ने कहा कि ऑपरेशन कगार के नाम पर हो रहे हत्याओं और नरसंहार के खिलाफ बंद का आव्हान किया है। अपने निहत्थे निर्दोष साथियों के साथ निर्दोष ग्रामीणों की हत्याओं पर नक्सलियों ने रोष जताया है। इस प्रेस विज्ञप्ति के सामने आने के बाद से सुरक्षाबल अलर्ट पर है। क्यों कि बंद के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Share This Article